कच्चे आम का पना / kacche Aam ka Panna BHABHI RASOI


 सेहत से भरपूर कच्चे आम का पना / shehad se bharpur kacche Aam ka Panna


आम का पना उत्तर भारतीय ठंडा पेय है। आम का पना गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला है, कच्चे आम का पना या कैरी का पना भी कहते हैं।
 घर में बना हुआ आम का पना स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होता है चिलचिलाती गर्मी में आपके शरीर को लू लगने से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पना बहुत ही सहायक होता है इसे बनाना भी उतना ही आसान है। इसे कच्चे आम के गूदे के से बनाया जाता है। यह बच्चों और बड़ों दोनों का ही मनपसंद पेय है.

 



         पहले के समय में जब हम चूल्हे पर खाना बनाया करती थी तो उसी चूल्हे की राख में दबा कर आम को भून लिया करते थे और उसी भुने हुए कच्चे आम से आम का पना बनाया करते थे पर आजकल हम उसे उबाल कर आम का पना बनाते हैं क्योंकि अब चूल्हे का प्रयोग काफी हद तक बंद हो चुका है। 
   
bhabhi rasoi 



सामग्री

 
#आम 
#भुना जीरा 
#काला नमक 
#पुदीना 
#बर्फ
 

                                    you tube subscriber click           

बनाने की विधि / aam ka pana banane ki vidhi


  • आम को उबालने के लिए रख देते हैं कुकर में दो से तीन सिटी बजाकर उबाल लेते हैं।
  • अब से ठंडा करके उसका छिलका उतार लेते हैं।
  • अब उसके गूदे को निकाल लेते हैं।
  • गूदे को ग्राइंडर में रखकर उसमें भुना जीरा, काला नमक और पुदीना की पत्तियां डालकर उसे अच्छे से पीस लेते हैं।
  • अब उसे एक बाउल में निकाल लेते हैं।
  • उसे छलनी से छान लेते हैं। पानी मिलाकर थोड़ा पतला कर लीजिए।  
  • तैयार है आम का पना उसमें बर्फ मिलाकर ठंडा ठंडा आपके पने का आनंद लीजिए 
                                     blogger logo

आम का पना को फ्रिज में रखकर 3 से 4 दिन तक यूज किया जा सकता है।
इसे बनने में 20 मिनट का समय लगता है

नोट: इसमें आप चीनी का भी प्रयोग कर सकते हैं यह आपके स्वाद के ऊपर निर्भर करता है।

Comments